18 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, मौसम बदला, अब बढ़ेगी ठंड - Madhya Pradesh

खबरे

18 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, मौसम बदला, अब बढ़ेगी ठंड

18 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, मौसम बदला, अब बढ़ेगी ठंड

#Minimum temperature reached 18 degrees, weather changed, now cold will increase

जबलपुर। मौसम में ठंड का अहसास होने लगा है। शाम होते ही ठंडी हवाओं के थपेडों ने लोगों को ठंड आने की दस्तक मिल गई है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से यह साफ हो गया है कि अब ठंड ने शहर में प्रवेश कर चुकी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 18.8 डिग्री रहा। इधर दो दिन पूर्व न्यूनतम तापमान में सीधे 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री के ऊपर है। गुरुवार को यह 33 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की विदाई की वेला नजदीक आ गई है। हालांकि अभी जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

शरद ऋतु की आहट से मौसम हुआ सुहाना

शरद ऋतु की आहट से उमस भरी गर्मी का अहसास भी कम हो गया है। सुबह-सुबह की गुनगुनी धूप लोगों को भाती रही। मौसम की बदली रंगत और वातावरण में घुल रही ठंड को देखते हुए ये संभावना जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर ठंड का असर बढ़ जाएगा। अक्टूबर अंत तक ठंड जोर मारने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण झारखंड और उसके आसपास बना हुआ है और तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होकर जा रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर संभाग सहित आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।