जिस व्यक्ति के पास होते हैं ये 5 गुण, वही कहलाता है बुद्धिमान, जानिए - Madhya Pradesh

खबरे

जिस व्यक्ति के पास होते हैं ये 5 गुण, वही कहलाता है बुद्धिमान, जानिए

जिस व्यक्ति के पास होते हैं ये 5 गुण, वही कहलाता है बुद्धिमान, जानिए 

#The person who has these 5 qualities is called intelligent, know

आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में व्यक्ति के जीवन व व्यवहार से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों का जिक्र किया है जो कि सफल होने में काफी मददगार साबित होती हैं

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक लोकप्रिय विद्वान, ​महान कूटनीतिज्ञ और कुशल राणनीतिज्ञ के तौर पर दुनियाभर में जाने जाते हैं. चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य के अनुभवों का ही संग्रह है जिसमें ऐसी बातों व नीतियों का जिक्र किया है जो कि मनुष्य को अपने जीवन में जरूर अपनानी चाहिए. चाणक्य नीति का पालन कर कई लोगों ने दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. चाणक्य नीति में मनुष्य को सुखी जीवन और सफल करियर बनाने के बारे में महहत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी. आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति में मौजूद 5 गुण उसे बुद्धिमान बनाते हैं. आइए जानते हैं इन गुणों के बारे में.

संकट में बनाए रखे संयम

आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति मुश्किल समय में भी खुद पर संयम रखता है वह बुद्धिमान कहलाता है. क्योंकि संकट के समय जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको पछताने के लिए मजबूर कर सकते हैं. इसलिए संकट आने पर अपने शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करें और खुद पर संयम रखते हुए मुश्किल से निकलने पर विचार करें.

गलत कार्यों से दूरी

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को गलत कार्यों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए. जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है और गलत कार्यों से दूर रहता है वही बुद्धिमान कहलाता है. इसलिए व्यक्ति को गलत कार्यों व विवादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

योजना रखे गुप्त

जो व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं को गुप्त रखता है वही बुद्धिमान होता है. क्योंकि कार्य होने से पहले उसकी योजना को उजागर कर देने से कार्य में रूकावटें आने का खतरा बना रहता है. चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपनी प्लानिंग गुप्त रखनी चाहिए.

लक्ष्य पर फोकस

एक बुद्धिमान व्यक्ति वही होता है जो हर वक्त अपने लक्ष्य को पाने के लिए कार्य करता है और किसी भी बाधा को बिना घबराए पार करने की क्षमता रखता है. जो व्यक्ति अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समय, मौसम या स्थिति नहीं देखता उसे सफलता हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगता.

धर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति

आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को हमेशा धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए क्योंकि धर्म के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति बुद्धि व संयम से कार्य करता है. ऐसा व्यक्ति ही बुद्धिमान कहलाता है

#ekaawaz, #chanakyaniti,